Home » Chaibasa Hindi News : चाईबासा पुलिस ने 36 बंधक मजदूर और 6 नाबालिगों को कराया मुक्त, गुजरात के दो मानव तस्कर गिरफ्तार

Chaibasa Hindi News : चाईबासा पुलिस ने 36 बंधक मजदूर और 6 नाबालिगों को कराया मुक्त, गुजरात के दो मानव तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand Hindi News : गुप्त सूचना के आधार पर होटल K2 में छापेमारी कर बंधुआ मजदूर को मुक्त कराया गया। इन्हें गुजरात ले जाने के लिए खड़ी बस को भी जब्त किया गया है

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और श्रम विभाग ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के K2 होटल में छापेमारी कर तस्करों के चंगुल से 30 महिला-पुरुष मजदूरों और 6 नाबालिग (5 लड़के और 1 लड़की) को सुरक्षित मुक्त कराया है। इन सभी को बंधुआ मजदूर के रूप में काम कराने के लिए गुजरात ले जाने की तैयारी थी। मौके से पुलिस ने मजदूरों को ले जाने के लिए खड़ी राजलक्ष्मी बस (OR 11H 0797) को भी जब्त कर लिया है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात मानव तस्करों द्वारा नाबालिग बच्चों और महिला-पुरुषों को बंधक बनाकर K2 होटल में रखा गया है, जिन्हें अवैध रूप से गुजरात भेजने की योजना है।

विशेष छापामारी दल का किया गया था गठन

सूचना मिलने के बाद डीएसपी ने तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी साजेस महतो ने तुरंत ‘कर्रा सोसाइटी फॉर रूल एक्शन, रांची’ और चाइल्डलाइन (DLSA) को सूचित करते हुए चक्रधरपुर थाने से संपर्क किया। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) चक्रधरपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

होटल में दबिश देकर कराया मुक्त

गठित टीम के सदस्य चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस बल और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ तुरंत होटल K2 पहुंचे और घेराबंदी कर छापेमारी की। टीम ने मौके से 30 से 35 वयस्कों और 6 नाबालिगों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया।

नाबालिगों को भेजा गया सेफ होम

रेस्क्यू किए गए सभी 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रखने और आगे की काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति (CWC) चाईबासा के निर्देश पर चाइल्डलाइन चाईबासा को सौंप दिया गया है।

गुजरात के दो शातिर मानव तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो मुख्य आरोपियों (मानव तस्करों) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में 32 वर्ष निकुंज गोविन्द बोरसानिया पिता- बोरसानिया गोविन्द भाई निवासी श्रीजी पैलेस, सरदार सोसाइटी, मोरवी, राजकोट, गुजरात)। कादिवर निलेश भाई (34 वर्ष) जेयेन्द्र भाई पिता- कादिवर जैयन्द्र भाई (निवासी: रुसश नगर, मोरवी, गुजरात)। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS और बाल श्रम अधिनियम के तहत चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल थे। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर, पुनि सह थाना प्रभारी, अवधेश कुमार, परमेश्वर उरांव, राज किशोर तिवारी, बीरबल चौबे चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान।

जब्त की गई बस

मानव तस्करी के मामले में राजलक्ष्मी ट्रेवल्स की बस भी जब्त कर ली गई है।

Read Also- RANCHI NEWS: जनजातीय किशोरियों के लिए ‘सशक्त’ परियोजना लांच, जानें क्या कहा NHM के एमडी ने

Related Articles

Leave a Comment