
Dumka : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताते हैं कि जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में रिपोर्ट देने के एवज में प्रधान लिपिक ने शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। सौदे के तहत पहले चरण में 5 हजार रुपये अग्रिम देने की बात तय हुई थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, एसीबी ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read Also- Ranchi News: बुढ़मू अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का शिकंजा, हिरासत में ले कर रही पूछताछ

