Home » Jamshedpur News : अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर झामुमो का विरोध, जमशेदपुर में भगवान राम और वानर सेना की झांकियों के साथ निकाली रैली

Jamshedpur News : अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर झामुमो का विरोध, जमशेदपुर में भगवान राम और वानर सेना की झांकियों के साथ निकाली रैली

by Mujtaba Haider Rizvi
JMM Ayodhya Ram Temple Protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और वानर सेना की झांकियों के साथ रैली निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय (डीसी ऑफिस) पहुंची, जहां बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि यदि राम मंदिर निर्माण या उससे जुड़े किसी भी वित्तीय मामले में अनियमितता हुई है तो इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

रैली में शामिल नेताओं ने कहा कि आस्था के केंद्र से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की कथित गड़बड़ी के आरोपों ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसलिए पूरे मामले की न्यायिक जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। भगवान राम, माता सीता और वानर सेना की आकर्षक झांकियां लोगों के बीच चर्चा का विषय रहीं और रैली को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे।

Read Also: Sakchi Golchakkar : साकची गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

Related Articles

Leave a Comment