Home » Jamshedpur News : टेल्को सबुज कल्याण संघ में आज दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगे टाटा मोटर्स के प्लांट हेड

Jamshedpur News : टेल्को सबुज कल्याण संघ में आज दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगे टाटा मोटर्स के प्लांट हेड

कल लगेगा रक्तदान शिविर, रक्तदान करने की हुई अपील

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 15 अक्टूबर को शाम सात बजे दुर्गा पूजा का उद्घाटन होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड उपस्थित रहेंगे।

वहीं, हर साल की तरह इस बार भी सामाजिक दायित्व के तहत 16 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संघ की ओर से इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

सबुज कल्याण संघ के कोषाध्यक्ष अमित बोस ने मीडिया संस्थानों से दोनों कार्यक्रमों की कवरेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से सांस्कृतिक और मानवीय पहल को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Comment