
रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। रांची जिले के बुढ़मू के अंचल अधिकारी सचिदानंद कुमार को एसीबी की टीम ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला भूमि से जुड़े होने की बात कही जा रही है।
एसीबी ने इससे पहले बुढ़मू अंचल कार्यालय में पदस्थापित रहे एक पूर्व राजस्व कर्मचारी से पूछताछ की थी। उसी से मिली जानकारी के आधार पर एसीबी अंचल अधिकारी तक पहुंची। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि एसीबी की टीम ने अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं बताया है कि मामला किस प्रकरण से जुड़ा है। लेकिन अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार जांच भूमि संबंधी अनियमितताओं से संबंधित है।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अंचल अधिकारी के अलावा दो अन्य लोगों से भी एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों और जवाबों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मामले को लेकर अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा है। सभी लोग तरह तरह से अनुमान लगाकर बातें कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मामले में कुछ और लोगों से पूछताछ की सकती है।
Read Also: BAMS विवाद : CGIT कोर्ट नहीं पहुंचा सेल प्रबंधन, अब 6 अगस्त को होगी सुनवाई

