Home » Jamshedpur news : Incab कर्मियों को मिलना चाहिए पूरा बकाया

Jamshedpur news : Incab कर्मियों को मिलना चाहिए पूरा बकाया

by Arvind Shrivastava
Jamshedpur news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने केबुल कंपनी के सम्बन्ध में वर्तमान में चल रहे गतिविधि और कर्मचारियों में डर और असमंजस के माहौल को लेकर संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान डाॅ. बीबी महतो भी साथ थे।
इस दौरान शिवशंकर सिंह ने कहा कि कल कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में बिना किसी जानकारी और बिना किसी लिखित सूचना के एक रुपया भेजा गया जो किसी कर्मचारी के समझ से परे है। लोग समझ नहीं पा रहे की ऐसा क्यों किया गया। कर्मचारियों को ऐसा लगता है कि आगे अकाउंट में बिना सहमति के कुछ पैसा कंपनी भेज देगी। कर्मचारियों का जो कहना है कि यदि वेदांता ने कंपनी का अधिग्रहण किया है तो कर्मचारियों को विश्वास में लेते हुए इसका उत्पादन शुरू करे। इसको लेकर केवल कर्मचारी ही नहीं अपितु शहर के सभी लोग इसका अभिनन्दन करेंगे।

पीएफ, ग्रेचुटी का उठाया मुद्दा

कर्मचारियों में संशय है कि पीएफ, ग्रेचुटी का कब और कितना भुगतान होगा। बकाया राशि का क्या होगा। जो कार्यरत कर्मचारी है उनका कहना है की उन्हें नौकरी पर बुलाया जाए या उनके पुत्र या पुत्री नौकरी मिले। जो कर्मचारी कंपनी के खुलने का इन्तजार करते करते सेवा निवृत हो गए, अपने जीवन को कष्ट में काटा। उनकी बकाया राशि ब्याज के साथ जोड़कर मिले। कर्मचारियों का यह कहना है की यदि इन शर्तों पर यदि कंपनी अमल नहीं करती तो कर्मचारी और उनके परिवार आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

कर्मचारियों ने यह भी कहा कि जब तक यह बात नहीं होती तब तक इस क्षेत्र में जितने भी घर हैं, क्लब है, मैदान हैं या वैसी संरचना जिसको लोगों ने गरीबी में रहते हुए भी बचाये रखा है, उसे कंपनी न छुए। पहले बात करे सहमति हो, सारे बिंदुओं को माने उसके बाद ही इन क्षेत्रों में आगे बढे । वेदांता प्रबंधन कर्मचारियों के साथ बैठें और आपसी सहमति से अविलम्ब समाधान करें ।

Read Also- Dumka News : दुमका में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय का प्रधान लिपिक 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment