Home » Palamu News: पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत…सनकी मां ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत

Palamu News: पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत…सनकी मां ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​पलामू : पलामू जिले एक परिवार के लिए पारिवारिक कलह बर्बादी का कारण बना। बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद के बाद एक मां ने अपनी ही दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। बेटियों को फेंकने के बाद महिला ने भी कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि उसकी जान बच गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

​जानकारी के मुताबिक, कंडा गांव निवासी सरिता देवी का बुधवार की रात अपने पति छोटेलाल प्रजापति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्से और सनक में आकर सरिता ने अपनी सास की गोद से एक बच्ची को जबरन छीन लिया और घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी दूसरी बेटी को भी कुएं में डाल दिया। अब तीसरी बेटी को भी फेंकने की कोशिश कर रही थी। लेकिन वह बच्ची किसी तरह जान बचाकर भाग निकली।

​दोनों बेटियों को फेंकने के बाद सरिता ने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद बचकर भागी बच्ची और परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सरिता देवी को तो कुएं से जिंदा बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों मासूम बच्चियों प्रिया कुमारी और डॉली कुमारी की डूबने से मौत हो चुकी थी।

​बेटा न होने पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्रामीणों का कहना है कि सरिता और उसके पति के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। तीन बेटियां होने के कारण सरिता को परिवार में ताने सुनने पड़ते थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी मां सरिता देवी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Read Also : Karnataka Accident : NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, लॉरी और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत, दो गंभीर

Related Articles

Leave a Comment