Home » Bokaro Accident : बोकारो-रामगढ़ फोरलेन पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत; छह लोग घायल

Bokaro Accident : बोकारो-रामगढ़ फोरलेन पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत; छह लोग घायल

जरीडीह में टांड़ बालीडीह टोल गेट के पास देर रात हुआ हादसा, सड़क पर गलत दिशा में खड़े मालवाहक वाहन को टक्कर मारने के बाद भिड़ीं कार और सफारी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro : बोकारो-रामगढ़ फोरलेन पर जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ बालीडीह टोल गेट के पास सोमवार देर रात तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में चल रहा है।

गौरतलब है कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है। सड़क पर गलत दिशा में खड़े मालवाहक 407 वाहन (नंबर जेएच 01 सीबी 9302) से पेटरवार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई आई-20 कार (नंबर जेएच 09 बीएन 7610) टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही नई टाटा सफारी (नंबर जेएच 22 68) भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आई-20 कार बुरी तरह पिचक गई। वहीं, सफारी का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दुर्घटना में बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह बाजार निवासी 23 वर्षीय शिवम कुमार, पिता अनिल चौधरी, गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीजीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।

सड़क पर खड़े मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई की जरूरत

सड़क पर गलत दिशा में मालवाहक वाहन खड़े रहने से होने वाले हादसों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में जमशेदपुर में हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया था। हालांकि, स्थानीय स्तर पर अब यह सवाल उठ रहा है कि अभियान की नियमित निगरानी क्यों नहीं हो रही है। सड़क सुरक्षा के लिहाज से ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जरूरत है।

Read also – Chandil Robbery Case : चांडिल डकैती केस में एक डकैत समेत जेवरात खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार, 24 लाख के गहने बरामद

Related Articles

Leave a Comment