
Deoghar : नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज मोड़ के पास सोमवार को एक बेकाबू वाहन एटीएम से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एटीएम के बाहर लगा बोर्ड और गेट क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने फौरन वाहन चालक को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन औ टर ड्राइवर को अपने साथ नगर थाना ले गई। फिलहाल चालक से पूछताछ की जा रही है।
इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, टक्कर से वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
इसे भी पढ़ें – Chandil Robbery Case : चांडिल डकैती केस में एक डकैत समेत जेवरात खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार, 24 लाख के गहने बरामद

