Home » Hazaribagh Accident: हजारीबाग में बेकाबू स्कॉर्पियो ने ली दो की जान, बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

Hazaribagh Accident: हजारीबाग में बेकाबू स्कॉर्पियो ने ली दो की जान, बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

ससुराल जा रहे परिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, पिता और मासूम बेटी की गई जान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​हजारीबाग: बड़कागांव-केरेडारी मार्ग पर देशवारी के पास शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पिता और उनकी मासूम बेटी की जान चली गई, जबकि परिवार की महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक गाड़ी समेत मौके से रफूचक्कर हो गया।

​ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा

​केरेडारी के बेलतू गांव के रहने वाले यासिम अपनी पत्नी और बेटी को बाइक पर बैठाकर जोको स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में देशवारी के पास सामने से बेहद तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत के बाद तीनों काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

​अस्पताल पहुंचते ही पिता-पुत्री ने तोड़ा दम

​स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने यासिम और उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी स्कॉर्पियो लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार गाड़ी व चालक का सुराग लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Read Also: Gumla Accident:सड़क पर बाइक स्टंटबाजी का खूनी अंजाम!दो युवकों की गई जान, तीसरे की हालत गंभीर

 

Related Articles