Home » Jamshedpur Education News: लड़कियाें ने फिर छोड़ा लड़कों को पीछे, 67.14 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में हुए पास

Jamshedpur Education News: लड़कियाें ने फिर छोड़ा लड़कों को पीछे, 67.14 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में हुए पास

परिणामों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कुल उत्तीर्ण छात्रों में से 67.14% ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले का कुल पास प्रतिशत 98.02% रहा, जो राज्य औसत से काफी बेहतर और सराहनीय है। खास बात यह रही कि छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं का पास प्रतिशत 98.22% रहा, जबकि छात्रों का 97.80% दर्ज किया गया।

श्रेणीकुल छात्रउत्तीर्ण छात्रप्रथम श्रेणीद्वितीय श्रेणीतृतीय श्रेणीपास प्रतिशत (%)
छात्र1013799146229353415197.800%
छात्राएं11044108487712301811898.225%
कुल211812076213941655226998.021%

परिणामों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कुल उत्तीर्ण छात्रों में से 67.14% ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, जो शिक्षण व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।वहीं, द्वितीय श्रेणी में 6,552 छात्र सफल हुए, जबकि तृतीय श्रेणी में केवल 269 छात्र ही रहे। परीक्षा में कुल 21,181 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 11,044 छात्राएं और 10,137 छात्र थे।

Related Articles