Home » East Singhbhum News: पंचायत सचिव के घर का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार नकद ले गए चोर

East Singhbhum News: पंचायत सचिव के घर का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार नकद ले गए चोर

चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के मुताबिक, चोर घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकले।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र के रांगाटांड़ में पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात चोरों ने पंचायत सचिव गणेश महतो के घर में धावा बोल दिया। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और पांच अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 10 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटनास्थल पटमदा थाना से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।

जानकारी के अनुसार, गणेश महतो मंगलवार को अपने परिवार के साथ कदमा मेला घूमने गए थे। बुधवार सुबह जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर अलग-अलग कमरों के साथ पांच अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारियों की जांच करने पर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।

चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के मुताबिक, चोर घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकले। बताया गया कि चोरों ने घर में रखे अन्य सामानों को नहीं छुआ और सिर्फ नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read also: Chaibasa News : 2.20 करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी असीम मंडल का आत्मसमर्पण, भाकपा (माओवादी) को करारा झटका

Related Articles

Leave a Comment