Home » Chaibasa Murder News : महिला पर्यवेक्षिका के प्रेमी ने चाकू गोदकर की हत्या, भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ा

Chaibasa Murder News : महिला पर्यवेक्षिका के प्रेमी ने चाकू गोदकर की हत्या, भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ा

सोनुवा में पदस्थापित थी मृतका, किराए के मकान में दोपहर को वारदात, जांच में जुटी पुलिस।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी (वार्ड संख्या 7) में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सोनुवा प्रखंड में तैनात महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद की उनके किराए के कमरे में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो रहे आरोपी युवक को स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक अनिल कुमार है, जिसने पूछताछ के दौरान खुद को मृतका का प्रेमी बताया है।

शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी, लहूलुहान मिली युवती

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर गांव की रहने वाली अनीता बिंद पिछले 15 दिनों से संजय साव के मकान में अकेले किराए पर रह रही थीं। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे अनिल कुमार उनसे मिलने पहुंचा था। इसके कुछ ही देर बाद मकान के ऊपरी माले से चीख-पुकार और शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए। इसी बीच अनिल मकान से निकलकर तेजी से भागने लगा, जिसे लोगों ने खदेड़कर धर दबोचा। जब पड़ोसी भागकर कमरे के अंदर पहुंचे, तो अनीता गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। उनके शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे।

आरोपी हिरासत में, हत्या के कारणों की तलाश जारी

सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल (एसडीएच) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी अनिल कुमार बिंद से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतका और आरोपी दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

आरोपी से पूछताछ जारी

वारदात की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read Also Chaibasa News : 2.20 करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी असीम मंडल का आत्मसमर्पण, भाकपा (माओवादी) को करारा झटका

Related Articles

Leave a Comment