Home » The photon news : यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 18.7 फीसदी बोनस,नअधिकतम 62,579

The photon news : यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 18.7 फीसदी बोनस,नअधिकतम 62,579

 न्यूनतम बोनस 31,112 बोनस राशि, 25 सितंबर तक होगा भुगतान

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : द यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए वार्षिक बोनस समझौता गुरुवार को संपन्न हो गया। क्लब प्रबंधन और प्रेसिडेंट कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारियों को 18.7 फीसदी बोनस दिया जाएगा।

समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 62,579 और न्यूनतम 31,112 बोनस राशि मिलेगी। बोनस की राशि का भुगतान कर्मचारियों को 25 सितंबर 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा।

समझौते पर प्रबंधन की ओर से यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष प्रबल घोष तथा यूनियन की ओर से प्रेसिडेंट कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से जया सिंह पांडा, वेद प्रकाश ठाकुर, रंजन सिंह, अभिनव कुमार, शेखर कुमार, मनस्वी दुआ राय, मोहम्मद परवेज और सुमित सिंह उपस्थित थे। वहीं यूनियन की ओर से बी.के. दिंदा, दादान सिंह, माधव हरपाल, राजू सोना, दिनेश कुमार पांडेय और मनोज सहारा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment