Home » Jamshedpur News : सड़क निर्माण के बाद हिल व्यू कॉलोनी में हो रहा जल जमाव, कार्यपालक अभियंता से शिकायत

Jamshedpur News : सड़क निर्माण के बाद हिल व्यू कॉलोनी में हो रहा जल जमाव, कार्यपालक अभियंता से शिकायत

Jamshedpur News : मुलाकात के दौरान कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने समस्या की गंभीरता को स्वीकार करते हुए मामले की जांच कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Hill View Colony Waterlogging
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : डिमना स्थित हिल व्यू कॉलोनी की मुख्य सड़क और प्रवेश द्वार पर पिछले कुछ महीनों से बने जलजमाव की समस्या को लेकर जन विकास मंच और हिल व्यू कॉलोनी डिमना विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से मुलाकात की। उन्होंने कॉलोनी में जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी से विभागीय अधिकारी को अवगत कराया।

सौरभ विष्णु के अनुसार, हाल में सड़क निर्माण और समतलीकरण के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। हल्की बारिश में भी मुख्य सड़क पर काफी पानी जमा हो जाता है। इससे कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर पहले पथ निर्माण विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी। इसके बाद सड़क निर्माण से संबंधित ठेकेदार, स्वीकृत बजट, जल निकासी की व्यवस्था और निरीक्षण रिपोर्ट की जानकारी मांगते हुए आरटीआई आवेदन भी दाखिल किया गया है।

मुलाकात के दौरान कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने समस्या की गंभीरता को स्वीकार करते हुए मामले की जांच कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

सौरभ विष्णु ने कहा कि विभाग के आश्वासन का स्वागत है, लेकिन वास्तविक राहत तभी मिलेगी, जब बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव की समस्या स्थायी रूप से समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि आरटीआई से मांगी गई जानकारी अभी लंबित है और समाधान होने तक मामला उठाया जाता रहेगा।

Read Also: Jamshedpur Crime : जुगसलाई में हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment