Home » Jamshedpur Accident: सिमुलडांगा में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत

Jamshedpur Accident: सिमुलडांगा में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में गुरुवार शाम सड़क हादसे में 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत हो गई। वह मानगो के संकोसाई स्थित हयातनगर के रहने वाले थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, तुफैल अहमद सिमुलडांगा स्थित अपने गैराज से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक शोरूम के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

बताया गया कि तुफैल अहमद के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

Read also – Jamshedpur News : सड़क निर्माण के बाद हिल व्यू कॉलोनी में हो रहा जल जमाव, कार्यपालक अभियंता से शिकायत

Related Articles

Leave a Comment