पलामू । मेदिनीनगर शहर की प्रमुख सड़क पांकी रोड की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने खुलकर आक्रोश जताया। इसमें खासकर युवा वर्ग आगे था। यह सड़क पलामू की लाईफलाइन मानी जाती है।
झामुमो नेता सन्नी शुक्ला के नेतृत्व में लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए चेतावनी दी कि इसे दुरुस्त नहीं कराया गया तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पांकी रोड जाम कर देंगे।
इस सड़क से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसी मार्ग पर जीएलए कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आधा दर्जन से अधिक अस्पताल और कई विद्यालय स्थित हैं। इससे इस सड़क का महत्व और भी बढ़ जाता है। बावजूद इसके, सड़क की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।
चरकी भट्ठा क्षेत्र में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय लोगों को मजबूरी में इन गड्ढों में मिट्टी डाल, पत्थर रख कर अस्थाई व्यवस्था करनी पड़ रही है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बावजूद आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।
सड़क की बदहाली से आक्रोशित लोगों ने दी पांकी रोड जाम करने की चेतावनी
लोगों ने एक स्वर में कहा कि अगर दो दिन में गड्ढे नहीं भरे गए तो पांकी रोड जाम कर दिया जाएगा। सड़क की बदहाली की तस्वीर लगाते हुए झामुमो नेता ने लिखा- जबतक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाएगा तब तक जनप्रतिनिधियों की नजर इस पर नहीं पड़ेगी। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिसमें स्थानीय लोगों ने मजबूरी में मिट्टी -पत्थर डाल दिए हैं। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बावजूद आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
इस मामले में एक्स पर ट्वीट किए जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है और उपायुक्त को जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए पथ निर्माण विभाग को जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि पांकी रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसी मार्ग पर जीएलए कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आधा दर्जन से अधिक अस्पताल और कई विद्यालय स्थित हैं। बावजूद इसके, सड़क की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। विरोध दर्ज करने वाले स्थानीय निवासी जितेंद्र पांडेय, संकट मोचन, उमेश अग्रवाल, सुमित पांडेय, बमबम शुक्ला सैयद फैजल, रंजीत कुमार, शिवाजी सिंह, अमित सिंह, राहुल साहू सहित कई अन्य उपस्थित थे।
Read Also : Koderma News: शादी से पहले गैस सिलिंडर ब्लास्ट; दूल्हे की सूट,नकदी समेत अन्य सामान जलकर खाक

