Home » Chaibasa news : सोनुवा में झंडा फहराने का विवाद : जिला प्रमुख संघ ने डीसी से मिलकर की शिकायत

Chaibasa news : सोनुवा में झंडा फहराने का विवाद : जिला प्रमुख संघ ने डीसी से मिलकर की शिकायत

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : स्वतंत्रता दिवस के दिन सोनुवा प्रखंड कार्यालय में हुए ध्वजारोहण विवाद का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। प्रमुख को बुलाए बिना बीडीओ द्वारा खुद झंडा फहराए जाने से नाराज जिला प्रमुख संघ ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर कड़ी नाराजगी जताई।

जिला प्रमुख संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर सोनुवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव के आचरण पर आपत्ति दर्ज कराई। संघ ने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान के खिलाफ बताया।संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा ने बताया कि डीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बीडीओ सोमनाथ उरांव को फोन कर फटकार लगाई। होनहागा ने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ को पहले ही पत्र भेजकर निर्देश दिया गया था कि प्रखंड कार्यालय में संबंधित प्रखंड प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण कराया जाए। इसके बावजूद सोनुवा में बीडीओ ने प्रखंड प्रमुख नन्दिनी सोय को आमंत्रित नहीं किया और खुद ही तिरंगा फहरा दिया। यह लोकतांत्रिक परंपरा और शासकीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि जिले के 18 प्रखंडों में से 17 जगहों पर प्रमुखों ने झंडा फहराया। सिर्फ सोनुवा में इस नियम का पालन नहीं हुआ।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल

जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष सह खूंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, सोनुवा प्रमुख नन्दिनी सोय, सदर प्रमुख मंजू देवगन, गोइलकेरा प्रमुख नीरूमनी कोड़ाह और गुदड़ी प्रमुख सामी भेंगरा।

Related Articles

Leave a Comment