96

Ghatshila : घाटशिला शहर में कथित तौर पर तेजी से फैल रहे ड्रग्स के कारोबार के बीच घाटशिला थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात चार लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में कुछ के ड्रग्स का सेवन करने और कुछ के कथित रूप से इसकी बिक्री से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शहर में ड्रग्स की सप्लाई और बिक्री की सूचना पुलिस के पास है, तो इसके नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

