
चाईबासा : इनर व्हील क्लब चाईबासा की ओर से स्थानीय रूंगटा गार्डन मे सावन मिलन का कार्यक्रम अध्यक्ष ममता जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समारोह में क्लब की सदस्यों के साथ – साथ उपस्थित सभी महिलाओं तथा अतिथियों ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत संगीत तथा फूलो द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने महिलाओं में भरा जोश
इस समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गीता कोड़ा थीं। उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति और ओजस्वी संदेश से कार्यकर्ताओं और उपस्थित महिलाओं में जोश भर दिए। मातृ शक्ति की महत्ता का वर्णन और उनकी सशक्त सामाजिक पहचान की बोध कराती उनके संबोधन ने समारोह को और भी शानदार बना दिया।
सावन मेला कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित
इस मौके पर अध्यक्ष ममता जिंदल ने उन्हें सम्मानित किया, समारोह में शहर की अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं की अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। सावन मेला कार्यक्रम में अंताक्षरी, सावन क्वीन, रैंप वाक, संगीत, नृत्य, गेम्स आदि अनेक प्रकार की प्रतिस्पर्धा आयोजित किए गए। जिनका उपस्थित महिलाओं ने तथा मुख्य अतिथियों ने भी भरपूर आनंद लिया। मंच का संचालन सीमा राठौड़ एवं प्रियंका राठौड़ ने बहुत ही ख़ूबसूरती से किया।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की खूब सराहना की
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की खूब सराहना की उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सराहनीय है, जहां पर स्थानीय उत्पादकता और हस्तकला को अवसर मिलते हैं। उन्होंने अध्यक्ष ममता जिंदल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयास से कार्यक्रम में कई महिलाओं को उनकी कलाकृतियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर मिला जिससे उन्हें न सिर्फ पहचान मिली बल्कि उन्हें एक व्यापक व्यापार का अवसर भी प्राप्त हुआ। मेले में सावन क्वीन की विजेता का खिताब मीनाक्षी विश्वकर्मा तथा उपविजेता सोनी गोपालन को दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ममता जिंदल सहित क्लब की सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष जिंदल ने समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों को आयोजित किए जाने की बात कही।

