Home » RANCHI NEWS: उपायुक्त ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों की देखभाल को लेकर दिए सख्त निर्देश

RANCHI NEWS: उपायुक्त ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों की देखभाल को लेकर दिए सख्त निर्देश

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची उपायुक्त ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों की देखभाल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधा बेहतर करने के निर्देश दिए।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को कुलगु पिस्का नगड़ी स्थित बिहार समाज कल्याण संस्थान (ओल्ड एज होम) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम के कमरों, किचन, डाइनिंग एरिया और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, वेंटिलेशन और रहने की व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संत मदर टेरेसा क्लिनिक का भी गहन निरीक्षण कर वहां उपलब्ध दवाओं, चिकित्सा सुविधाओं और इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली।

इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आश्रम में दो बुजुर्ग अस्वस्थ हैं। इस पर उपायुक्त ने तत्काल सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि दोनों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जाए। उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग हमारे समाज के अनुभवी नागरिक हैं। उनकी देखभाल, पौष्टिक भोजन, आरामदायक आवास और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को निर्देश दिए कि नियमित स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई, पर्याप्त दवाओं का स्टॉक और आपातकालीन स्थिति में तुरंत अस्पताल रेफर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

READ ALSO: chaibasa News : चाईबासा कोर्ट का सख्त फैसला : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की सजा

Related Articles