Home » Jamshedpur News: सावन में कांवर यात्रा के लिए कांग्रेस नेता शाहनवाज ने बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ को भेंट किए गेरुआ कपड़े, दिया भाईचारे का पैगाम

Jamshedpur News: सावन में कांवर यात्रा के लिए कांग्रेस नेता शाहनवाज ने बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ को भेंट किए गेरुआ कपड़े, दिया भाईचारे का पैगाम

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा शहर की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है। संघ के संयोजक विकास सिंह के नेतृत्व में करीब एक हजार महिला एवं पुरुष शिवभक्त जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होते हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur news baba baidynath
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सावन के पावन माह के दौरान आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव शाहनवाज अहमद ने बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा के संयोजक विकास सिंह को अपने प्रतिष्ठान से पवित्र गेरुआ वस्त्र भेंट कर धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान शिव हिमालय से पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। इसी आस्था के साथ जमशेदपुर में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा शहर की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है। संघ के संयोजक विकास सिंह के नेतृत्व में करीब एक हजार महिला एवं पुरुष शिवभक्त जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होते हैं। सात दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालुओं को आवागमन, भोजन, आवास सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

इसी क्रम में शाहनवाज अहमद ने विकास सिंह को दूरभाष पर अपने प्रतिष्ठान ‘यूनिफॉर्म गैलरी’ बुलाया और अपनी ओर से दो सेट पवित्र गेरुआ वस्त्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य में उनकी भी छोटी-सी सहभागिता रहे, यही उनकी इच्छा है। विकास सिंह ने इस स्नेहपूर्ण सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब के बारे में अब तक केवल पढ़ा था, लेकिन आज उसे प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला है।

शाहनवाज अहमद ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत किया जा सकता है। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए सामाजिक एकता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही भारत की साझा संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की सबसे बड़ी पहचान है।

Read also Chaibasa News : मलेरिया से चाईबासा में तैनात CRPF जवान की मौत, एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

Related Articles

Leave a Comment