Home » West Singhbhum: 500 बेरोजगारों की बहाली को लेकर 12 घंटे चक्का जाम, 5 मई की बैठक के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

West Singhbhum: 500 बेरोजगारों की बहाली को लेकर 12 घंटे चक्का जाम, 5 मई की बैठक के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

मजिस्ट्रेट के रूप में पहुंचे ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार की अध्यक्षता में आंदोलन स्थल पर पुनः बैठक आयोजित की गई।

by Rajeshwar Pandey
गुवा सेल क्षेत्र में 500 बेरोजगारों ने बहाली के लिए 12 घंटे चक्का जाम किया, 5 मई की बैठक पर आंदोलन समाप्त।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : 12 गांव के मुंडा मानकी के बैनर तले 500 बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को गुवा सेल खदान क्षेत्र में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया। सुबह 4 बजे से शुरू हुआ यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में असरदार रहा और मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। चक्का जाम को समाप्त कराने के लिए सेल प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों के साथ कई दौर की वार्ता की गई, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। वार्ता विफल होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

बाद में मजिस्ट्रेट के रूप में पहुंचे ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार की अध्यक्षता में आंदोलन स्थल पर पुनः बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशासन और सेल प्रबंधन द्वारा आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया।

अंततः सहमति बनी कि आगामी 5 मई को सेल के सीएसआर क्षेत्र के 18 गांवों के मुंडा मानकी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णायक फैसला लिया जाएगा।आंदोलनकारियों ने इस संबंध में सेल प्रबंधन से लिखित आश्वासन प्राप्त किया। पत्र में उल्लेख किया गया कि 5 मई को गुवा सेल के सीएसआर क्षेत्र के 18 गांवों के मुंडा मानकी संघ के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम समाप्त कर दिया। यह जाम लगभग साढ़े बारह घंटे तक चला और शाम 4:30 बजे समाप्त हुआ।

बैठक में ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ-साथ सेल प्रबंधन की ओर से एचआर महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, सीएसआर डीजीएम अनिल कुमार तथा महाप्रबंधक ईएनएल डॉ. टीसी आनंद उपस्थित थे।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: झारखंड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले…

Related Articles

Leave a Comment