Home » Jamshedpur Crime News : जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News : जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई और खरीद-फरोख्त करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि 3 जून को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े जाहिद हुसैन उर्फ विक्की (25) और हथियार खरीदने वाला मो. रेहान हुसैन (19) के बीच हथियार की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे पुल के नीचे पिलर के पास छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अवैध हथियारों के कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद की। पूछताछ में जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ने बताया कि अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता एक देसी पिस्टल 40 हजार से 60 हजार रुपये तक में उपलब्ध कराते हैं और वह सप्लायर तथा खरीदारों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम करता था।

पुलिस के अनुसार यह मामला संगठित हथियार आपूर्ति और खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से जुड़ा है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read Also- RANCHI NEWS: सरकारी दवाइयां फेंके जाने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

Related Articles

Leave a Comment