Home » Palamu News : 18 घंटे बाद सुचारू हुआ बरवाडीह-गढ़वा रेल मार्ग, डाउन लाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू

Palamu News : 18 घंटे बाद सुचारू हुआ बरवाडीह-गढ़वा रेल मार्ग, डाउन लाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू

Jharkhand Hindi News : राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेल होने से प्रभावित हुआ था रेल यातायात, अप लाइन क्लियर करने का काम जारी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : धनबाद रेल मंडल के कोल इंडिया कोर्ड (सीआईसी) रेलखंड के बरवाडीह-गढ़वा रोड रेल मार्ग पर करीब 18 घंटे बाद रेल परिचालन बहाल कर दिया गया। शुक्रवार सुबह छह बजे राजहरा रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन और रिवर्सिबल लाइन क्लियर करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इसके बाद डाउन लाइन से पलामू एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई मालगाड़ियों का परिचालन कराया गया। हालांकि अप लाइन पर अभी परिचालन शुरु नहीं हुआ है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अप लाइन को बहाल करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। सुबह 9 बजे तक ट्रैक क्लियर करने की प्रक्रिया जारी थी और अगले दो से तीन घंटे में इसे भी चालू किए जाने की संभावना जताई गई। गौरतलब है कि गुरुवार को दोपहर में करीब 1.15 बजे राजहरा स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के डिरेल हो जाने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। दुर्घटना के कारण अप लाइन और रिवर्सिबल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी।

इसके चलते कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन वैकल्पिक मार्ग से कराया गया। दुर्घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीम और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू किया। लगातार चले मरम्मत और ट्रैक बहाली अभियान के बाद शुक्रवार को सुबह में डाउन लाइन को चालू करने में सफलता मिली। रेलवे प्रशासन अप लाइन को भी जल्द शुरू करने के प्रयास में जुटा है, ताकि इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो सके।

Read Also- Jharkhand VAT Rules : पेट्रोल पंपों और शराब दुकानों को बड़ी राहत, त्रैमासिक और मासिक विवरणी दाखिल करने से मिली छूट

Related Articles

Leave a Comment