Home » West singhbhum News : राशन डीलरों को 18 महीने से नहीं मिला ढुलाई भाड़ा, 10 महीने से कमीशन भी रुका

West singhbhum News : राशन डीलरों को 18 महीने से नहीं मिला ढुलाई भाड़ा, 10 महीने से कमीशन भी रुका

चक्रधरपुर में बैठक कर जताई नाराजगी, बकाया भुगतान और उपेक्षा से परेशान PDS डीलरो ने एजेंसी नियुक्त करने की मांग

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार विभागीय अनदेखी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। गुरुवार को वीरा बाग में ग्रामीण जनवितरण प्रणाली संघ चक्रधरपुर की बैठक संघ अध्यक्ष सिंगराय जामुदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्रामीण इलाकों के बड़ी संख्या में राशन डीलर शामिल हुए और सरकार के खिलाफ रोष जताया।

एक साल में 7 बार दिया आवेदन, कोई सुनवाई नहीं

डीलरों ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से वे कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बीते एक वर्ष में विभाग के अधिकारियों को 7 बार लिखित आवेदन सौंपे गए, लेकिन अब तक न कोई ठोस जवाब मिला और न ही लंबित मुद्दों का समाधान हुआ।

डीएसडी भाड़ा और कमीशन का भुगतान रुका

बैठक में बताया गया कि पिछले 18 महीनों से डोर स्टेप डिलीवरी के तहत राशन ढुलाई का भाड़ा डीलरों को नहीं मिला है। मजबूरी में वे अपनी जेब से खर्च कर सरकारी गोदाम से राशन उठाकर दुकानों तक पहुंचा रहे हैं।

इसके अलावा राशन वितरण पर मिलने वाला कमीशन भी 10 महीने से बकाया है। लगातार उधार लेकर काम करने के कारण डीलरों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। डीलरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आगे राशन उठाना मुश्किल हो जाएगा। इसका सीधा असर गरीब और जरूरतमंद लाभुकों को राशन मिलने पर पड़ेगा।

एजेंसी नियुक्ति की मांग

संघ ने मांग की कि चक्रधरपुर में भी जिले के अन्य प्रखंडों की तरह डीएसडी के लिए एजेंसी नियुक्त की जाए। साथ ही पिछले 18 महीने का बकाया ढुलाई भाड़ा और 10 महीने का कमीशन तुरंत जारी किया जाए। डीलरों का कहना था कि अन्य क्षेत्रों में एजेंसी के माध्यम से डोर स्टेप डिलीवरी ठीक से चल रही है, लेकिन यह समस्या सिर्फ चक्रधरपुर में बनी हुई है। डीलरों ने कहा कि तमाम परेशानियों के बावजूद वे जिम्मेदारी से राशन वितरण कर रहे हैं, लेकिन विभाग उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जीएस सहादेव, मधुसूदन साहु, मंगल नुनिया, श्रीवत्स महतो, प्रमोद कुमार महतो, गोपाल साहु, एसबी साहु, धीरज प्रधान, अख्तर हुसैन, लिग्रेसर नायक, चांदु कुमार मंडल, राखोहरि महतो, सीताराम सामड, कृष्ण चंद सामड, दशरथ सिजुई, आदर्श लागुरी, सनत कुमार प्रधान, रामचंद्र सामड, घनश्याम सरदार, सतिश प्रधान, मनीलाल मेलगांडी, नारायण महतो, मुचिया मुंडारी, रफायल बोदरा, जवाहरलाल पुरती, विभिषण महतो, बीएस पति, सोनाराम महतो, मंगता बोदरा सहित महिला समिति की कई राशन डीलर भी उपस्थित थीं।

Read Also Chaibasa News : बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग ने लगाई फटकार, विधवा को 5 लाख देने का निर्देश

Related Articles

Leave a Comment