Home » Jharkhand News: आज फिर CID के तीखे सवालों का सामना कर रहे JPSC के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते, SIT खंगाल रही राज

Jharkhand News: आज फिर CID के तीखे सवालों का सामना कर रहे JPSC के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते, SIT खंगाल रही राज

by Kanchan Kumar
jpsc-cid-investigation-former-chairman-khyangte-questioning
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच सीआईडी ने तेज कर दी है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से CID लगातार पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच खियांग्ते तीसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे। यहां वे विशेष जांच टीम के तीखे सवालों का सामना कर रहे हैं। टीम उनसे कई अहम सवालों के जवाब हासिल करने में जुटी है।

​पासपोर्ट जब्त, गोलमोल जवाब दे रहे पूर्व अध्यक्ष

जांच एजेंसी ने 28 जुलाई को भी उनसे करीब 8 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था। एसआईटी ने उनसे पूछा कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी को काम देने में उनकी क्या भूमिका थी और गड़बड़ी के आरोपी अभय तिवारी से उनके क्या संबंध थे। इसके अलावा, तबादले के बाद भी उपपरीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता आयोग में कैसे बनी रहीं, इस पर भी सवाल दागे गए। हालांकि, खियांग्ते ज्यादातर सवालों को टालते दिखे और यही सफाई देते रहे कि सारा काम नियमों के तहत हुआ है। इसके बाद 29 जुलाई को भी उनसे परीक्षा संचालन और भर्ती प्रक्रिया को लेकर घंटों सवाल-जवाब किए गए थे।

​अभ्यर्थियों से मांगी गई ओएमआर शीट

जांच को आगे बढ़ाते हुए CID ने प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों से उनकी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी मांगी है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं । ये नंबर हैं- ​व्हाट्सएप नंबर: 9934309058, ​ईमेल ID: Complainjpsc.cid@jhpolice.gov.in पर अभ्यर्थी अपने पेपर-1 और पेपर-2 की ओएमआर शीट की फोटो या पीडीएफ बनाकर भेज सकते हैं।

​अब तक 10 लोग गिरफ्तार

इससे पहले CID ने खियांग्ते के सरकारी आवास, JPSC दफ्तर और आरोपी कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए थे। इस मामले में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read Also: Ranchi News : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते सीआईडी कार्यालय पहुंचे, सवालों पर साधी चुप्पी

Related Articles

Leave a Comment