
Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते मंगलवार को रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। उनके सीआईडी कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां मीडिया कर्मियों की भीड़ जुट गई। कार्यालय परिसर में मौजूद पत्रकारों ने उनसे सीआईडी बुलावे के संबंध में कई सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया।
खियांग्ते बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सीधे सीआईडी कार्यालय के अंदर चले गए। उनके कार्यालय पहुंचने को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, सीआईडी की ओर से भी फिलहाल उनके आने के कारण या पूछताछ से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
Read Also: Ranchi News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता : पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को सीआईडी का समन

