Home » Saranda heavy rain news : लगातार हो रही बारिश से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही कारो नदी, किनारे बसे गांवों में दहशत

Saranda heavy rain news : लगातार हो रही बारिश से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही कारो नदी, किनारे बसे गांवों में दहशत

बोकना पुल डूबा, कई रास्ते बंद, जिला परिषद सदस्य ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सारंडा क्षेत्र में बीते 20 घंटे से हो रही लगातार तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह जलभराव और नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले रास्ते पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित बोकना पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। पुल के ऊपर से तेज धारा में पानी बह रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। परेशानी और बढ़ाते हुए इसी रास्ते पर एक बड़ा पेड़ भी गिर गया है, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। फिलहाल गुवा से बड़ाजामदा आने-जाने के लिए हाथी चौक वाला वैकल्पिक मार्ग ही खुला है। बोकना पुल वाला मार्ग कब तक खुलेगा, यह बारिश पर निर्भर है।

गुवा वन कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर गिरा विशाल पेड़, यातायात बाधित

लगातार बारिश की वजह से कारो नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है, जिससे किनारे बसे गांवों में दहशत है। वहीं गुवा वन कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर एक विशाल साल का पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित हुआ है। लोग अब गुवा बाजार जाने के लिए दूसरे रास्ते से जा रहे हैं।

प्रशासन की अपील सतर्क रहें

नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के पास न जाएं। उन्होंने कहा कि कारो नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए कोई भी व्यक्ति नहाने या मछली पकड़ने के लिए नदी में न उतरे। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से घरों में सुरक्षित रहने, अनावश्यक बाहर न निकलने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की अपील की है।

Read Also West singhbhum T20 cricket match : बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान के मुख्य विकेट पर बारमूडा सेलेक्शन वन घास लगाने का कार्य पूरा, तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगा विकेट

Related Articles

Leave a Comment