Home » Jamshedpur News : छोटा गोविंदपुर में टाटा पावर ने शुरू किया निःशुल्क सरकारी परीक्षा कोचिंग सेंटर

Jamshedpur News : छोटा गोविंदपुर में टाटा पावर ने शुरू किया निःशुल्क सरकारी परीक्षा कोचिंग सेंटर

120 स्थानीय युवाओं को SSC, रेलवे और बैंकिंग समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निःशुल्क तैयारी, अध्ययन सामग्री और मेंटरिंग की सुविधा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : स्थानीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में टाटा पावर जोजोबेरा के सीएसआर विभाग ने बुधवार को छोटा गोविंदपुर में निःशुल्क सरकारी परीक्षा कोचिंग सेंटर की शुरुआत की। इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के 120 युवाओं को विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

कोचिंग सेंटर में एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, पीओ सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन के साथ अध्ययन सामग्री और मेंटरिंग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें और सरकारी रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।

केंद्र का उद्घाटन टाटा पावर जोजोबेरा के चीफ-ओ एंड एम कुंदन कुमार राज ने किया। इस अवसर पर टाटा पावर यूनियन के महासचिव पिंटू श्रीवास्तव, हेड-सिक्योरिटी सुब्रतो चटर्जी, हेड-केमिकल अशोक सिंह, राजेश सिंह, कॉरपोरेट अफेयर्स के राकेश रंजन, समुदाय के प्रतिनिधि और सीएसआर टीम के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मृत्युंजय राय ने कहा कि टाटा पावर सामाजिक दायित्व के तहत शिक्षा और युवाओं के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है।
मुख्य अतिथि कुंदन कुमार राज ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने और अपने भविष्य को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने समुदाय के समावेशी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

Related Articles

Leave a Comment