Home » Lohardaga Crime New: नशे की सनक में पिता बना हैवान! सो रहे बेटे को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला, फिर जंगल में छिप गया, पुलिस ने दबोचा

Lohardaga Crime New: नशे की सनक में पिता बना हैवान! सो रहे बेटे को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला, फिर जंगल में छिप गया, पुलिस ने दबोचा

by Kanchan Kumar
Lohardaga Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​लोहरदगा : जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र स्थित सलगी गरभू टोली गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक पिता ने सो रहे अपने ही जवान बेटे की टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही उसे पास के जंगल से धर दबोचा।

​शराब के विरोध से उपजा विवाद: माथे पर वार कर उतारे मौत के घाट

​जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता सुरेश वर्मा को शराब की लत थी, जिसका उसका बेटा संजय वर्मा लगातार विरोध करता था। इसी बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच विवाद और तनाव चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे सुरेश वर्मा बाहर से अत्यधिक नशा करके घर लौटा। उस वक्त संजय अपने कमरे में गहरी नींद में सो रहा था। नशे की सनक में सुरेश ने टांगी उठाई और सो रहे संजय के माथे पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में संजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कुड़ू थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलगी के जंगलों में छापेमारी की और हत्यारे पिता सुरेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सनी टांगी भी बरामद कर ली है। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

Read Also: Lohardaga News: लोहरदगा में ​सरकारी काम पर निकलीं बीएलओ प्रतिमा उरांव लापता, 3 दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग

Related Articles

Leave a Comment