Home » Jamshedpur News: कदमा में टाटा स्टील की लीज भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से ध्वस्त किया अवैध ढांचा

Jamshedpur News: कदमा में टाटा स्टील की लीज भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से ध्वस्त किया अवैध ढांचा

अभियान के दौरान टाटा स्टील लैंड मैनेजमेंट विभाग के अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur kadma encroachment
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील के लैंड मैनेजमेंट विभाग ने मंगलवार को लीज भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कदमा क्षेत्र में बने एक अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। जेसीबी मशीन की सहायता से चलाए गए इस अभियान के दौरान प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद रही।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई कदमा गोलचक्कर से आगे अनिल सूरपथ जाने वाले मार्ग पर की गई। इसी स्थान पर सोमवार को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया था, लेकिन स्थानीय विवाद की स्थिति बनने के कारण कार्रवाई को बीच में रोकना पड़ा था। मंगलवार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीम ने अभियान पूरा करते हुए अवैध निर्माण को हटा दिया।

अभियान के दौरान टाटा स्टील लैंड मैनेजमेंट विभाग के अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

टाटा स्टील ने स्पष्ट किया है कि उसकी लीज भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कंपनी द्वारा लीज क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Read also Jamshedpur Crime News: मानगो में चाकूबाजी, डेंड्राइट के नशे में हमला करने का आरोप, युवक गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Comment