Home » Engineer Transfer : ग्रामीण कार्य विभाग में 11 अभियंताओं का तबादला

Engineer Transfer : ग्रामीण कार्य विभाग में 11 अभियंताओं का तबादला

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने शुक्रवार को दो अधिसूचनाएं जारी कर कुल 11 अभियंताओं का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया। जरीबआदेश के अनुसार प्रमोद राम को पदस्थापन की प्रतीक्षा से कार्य अवर प्रमंडल रामगढ़ में सहायक अभियंता, सुनील कुमार को कार्य अवर प्रमंडल रामगढ़ से कार्य अंचल हजारीबाग में प्राक्कलन पदाधिकारी, जनसंघ कोल को पदस्थापन की प्रतीक्षा से कार्य अवर प्रमंडल भंडरा (लोहरदगा) में सहायक अभियंता, सत्य नारायण सिंह को कार्य प्रमंडल दुमका से कार्य प्रमंडल गोड्डा, राज कुमार मंडल को कार्य प्रमंडल गोड्डा से कार्य प्रमंडल दुमका, दिलीप उरांव को कार्य प्रमंडल हजारीबाग से कार्य अंचल रांची, राहुल तमसोय को कार्य प्रमंडल कोडरमा से मिट्टी अन्वेषण प्रमंडल रांची में सहायक अभियंता तथा पीयूष प्रताप सिंह को कार्य प्रमंडल डाल्टेनगंज से कार्य प्रमंडल रांची में प्राक्कलन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया।
इसी क्रम में अमरेन्द्र भारती का ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल दुमका से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल देवघर, मिथिलेश कुमार का ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल देवघर से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल दुमका तथा बज किशोर महतो का ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल देवघर से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कोडरमा तबादला किया गया। विभाग ने सभी अभियंताओं को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया

Related Articles

Leave a Comment