Home » Jamshedpur News : हत्या कर स्वर्णरेखा नदी में फेंका गया शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

Jamshedpur News : हत्या कर स्वर्णरेखा नदी में फेंका गया शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

पहचान कराने की हुई कोशिश, नहीं चल सका कुछ भी पता

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के मानगो गाजाडीह के पास बुधवार सुबह स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे मौजूद लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शव कई दिनों से पानी में पड़ा होने के कारण पूरी तरह सड़-गल गया है। आशंका जताई जा रही है कि नदी के तेज बहाव में बहकर शव गजाडीह के पास पहुंचा होगा। शव का सिर नहीं मिलने के कारण लोगों के बीच हत्या की आशंका को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों ने शव के महिला का होने की भी आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। शव पुरुष का है या महिला का, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इसके अलावा शव कितने दिन पुराना है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव की पहचान कराने के साथ मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शव की पहचान, मौत के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Read Also- Jamshedpur News : लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई, कहा- कोई कानून नहीं तोड़ा

Related Articles

Leave a Comment