Home » Ranchi Crime : ​लग्जरी सुविधाएं और 1.20 लाख रुपये का मासिक पैकेज…बंगाल से लड़कियां बुलाकर रांची में चला रहा था गंदा धंधा

Ranchi Crime : ​लग्जरी सुविधाएं और 1.20 लाख रुपये का मासिक पैकेज…बंगाल से लड़कियां बुलाकर रांची में चला रहा था गंदा धंधा

Ranchi Crime : पकड़ी गई लड़कियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का असली खिलाड़ी राजन नाम का शख्स है। वही ग्राहकों से रेट तय करता था।

by Kanchan Kumar
Ranchi Crime Investigation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​रांची : राजधानी के लालपुर में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ईस्ट जेल रोड पर बने ‘ईस्ट लैंड गेस्ट हाउस’ में देर रात की गई छापेमारी के दौरान इस गंदे खेल का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों के साथ-साथ गेस्ट हाउस चलाने वाले सौरव नायक और एक अन्य युवक हर्ष राज को धर दबोचा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे काफी हैरान करने वाली हैं। पश्चिम बंगाल से लड़कियों को कांट्रैक्ट पर रांची लाया जाता था। 15 दिनों के काम के बदले उन्हें 60 हजार रुपये नगद और 13 दिनों के लिए 50 हजार रुपये का भुगतान किया जाता था। इसके अलावा शहर में उनके रुकने, खाने-पीने और रहने का पूरा खर्च गेस्ट हाउस संचालक खुद उठाता था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​रात के 2 बजे मिली सूचना, 3बजे छापा

​लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह को 14 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे गुप्त खबर मिली थी कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अड्डा चल रहा है। खबर पक्की होते ही कोतवाली ASP निखिल राय की अगुवाई में एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसमें मजिस्ट्रेट और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​तड़के 3 बजे जब पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 207 और 208 में अचानक दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। कमरों से तीन युवतियों और एक युवक के साथ भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और चार मोबाइल जब्त किए गए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​राजन है मास्टरमाइंड, तलाश में जुटी पुलिस

पकड़ी गई लड़कियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का असली खिलाड़ी राजन नाम का शख्स है। वही ग्राहकों से रेट तय करता था और फिर अपनी गाड़ियों/ड्राइवरों के जरिए लड़कियों को गेस्ट हाउस तक पहुंचाता था। राजन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और लालपुर थाने में उस पर पहले से केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें राजन को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Jharkhand Politics : झारखंड विरोधी विधेयक पर घमासान,20 अगस्त को JMM की बड़ी बैठक,बनेगी आर-पार की रणनीति

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment