Home » Chaibasa News : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, चाईबासा और जगन्नाथपुर में हुए स्मरण कार्यक्रम

Chaibasa News : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, चाईबासा और जगन्नाथपुर में हुए स्मरण कार्यक्रम

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह सादगी, शालीनता और ईमानदारी की मिसाल हैं। अपने दीर्घकालिक सार्वजनिक जीवन में उन्होंने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को भी सुदृढ़ किया।

मनमोहन सिंह ने भारत की विकास यात्रा को एक नई गति प्रदान की

त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने भारत की विकास यात्रा को एक नई गति प्रदान की। प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा लिए गए निर्णय आज भी देश की आर्थिक प्रगति के आधार स्तंभ बने हुए हैं। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि विनम्रता और ज्ञान के बल पर भी सशक्त नेतृत्व किया जा सकता है।

आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने का लिया गया संकल्प

सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सुरेश चंद्र सावैयां, शिक्षा विभाग के चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, कैरा बिरुवा, इम्तियाज खान, सुनीता दोंगो, ताला माई तापेए, राजेंद्र कच्छप, राकेश सिंह, प्रदीप बाग, सूरज सुंडी और सुशील दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जगन्नाथपुर में भी हुआ स्मरण कार्यक्रम

दूसरी ओर, जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से भी डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराइबुरु ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं दूरदर्शी नेता रहे हैं। देश में ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। उनका सरल और सादगीपूर्ण जीवन भावी पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

ये लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर आफताब आलम, विक्रम हेंब्रम, रंजन गोप, क्रांति तिरिया, रंजीत गगराई, रोशन पान, सरफराज आलम, लखींद्र पाठ पिंगुआ, हरीश चंद्र पान, बबलू गोप, जसवीर चांपिया, सागर लागुरी, शमशाद आलम, शाहरुख अली, राजा पान, रमेश तिरिया और महेंद्र तांती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Also Chaibasa News : प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आस्था के केंद्र समीज आश्रम क्षेत्र का होगा विकास

Related Articles

Leave a Comment