पॉलिटिकल डेस्क, पटना: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवारवाद पर बयान के एक दिन बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल पर ताबड़तोड़ पोस्ट किए हैं। Rohini Acharya Tweet इस पोस्ट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दो घंटे बाद रोहिणी ने पोस्ट डिलीट कर दी।

क्या बोले थे नीतीश कुमार?
नीतीश ने भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह में राजनीति में परिवारवाद पर हमला बोला था। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक जीवन और उनकी ईमानदारी का हवाले देते हुए कहा था कि आज की तारीख में कुछ लोग अपने परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं, जबकि कर्पूरी ठाकुर ने कभी ऐसा नहीं किया। नीतीश के इस बयान को यादव परिवार पर कटाक्ष के तौर पर देखा गया था।
सोशल मीडिया पर रोहिणी ने किया कटाक्ष
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी बिहार की सियासी हलचलों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देती रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को एक घंटे के अंदर तीन ट्वीट किए, जिससे सियासी गलियारे में कानाफूसी तेज हो गई। उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि ” अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां… लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..”
रोहिणी आचार्य ने तीन ट्वीट किया (Rohini Acharya Tweet)
रोहिणी ने अपना दूसरा ट्वीट भी कुछ इसी अंदाज में किया है। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि “खीज जताए क्या होगा जब हुआ न कोई अपना योग्य.. विधि का विधान कौन टाले जब खुद की नीयत में ही हो खोट..” रोहिणी आचार्य का इसी प्रकरण में जो तीसरा ट्वीट आया उसने इसे सियासी रूप दे दिया। उन्होंने लिखा कि “समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..”

जेडीयू एमएलसी ने दिया जवाब
पोस्ट को लेकर जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर जो लिखा उसको गंभीरता से जदयू नहीं ले रही है, न लेंगे। बच्चों को जो मन में आता है लिख देते हैं। अगर बच्चों को गंभीरता से हम लोग लेने लगेंगे तो फिर सरकार कैसे चलाएंगे? बता दें कि रोहिणी आचार्य ने एक्स पर नाम लिए बिना सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि ‘समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है।’ हालांकि यह पोस्ट कुछ देर बाद उन्होंने डिलीट भी कर दिया
READ ALSO: गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैंक्रो होंगे मुख्य अतिथि, जानिए क्या है कार्यक्रम

