Home » खलारी भेलवाटांड़ में कार व मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर, पति – पत्नी और दो बच्चों की मौत

खलारी भेलवाटांड़ में कार व मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर, पति – पत्नी और दो बच्चों की मौत

by Rakesh Pandey
Khalari accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खलारी : रांची जिले के खलारी थानान्तर्गत भेलवाटांड़ में कार व मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में पति, पत्नी और दो बच्चे की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम 7.30 बजे की है। पति, पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटा और एक बेटी) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पूरा परिवार एक ही मोटरसाइकिल से पिपरवार से प्रतापपुर(चतरा) जा रहा था। घटना स्थल पर ही पत्नी व एक बेटी की मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल पति और दो बेटों को तुरंत सीसीएल के बचरा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पति और एक और बेटे की मृत्यु हो गई। एक बेटा (7 साल) गंभीर रूप से घायल है। उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान पंकज साव, होमगार्ड जवान के रूप में हुई है। वह प्रतापपुर थानाक्षेत्र (चतरा) के जोगियारा गांव का रहने वाला था। समाचार लिखे जाने तक आसपास के ग्रामीण सड़क जाम किये हुये थे।

Related Articles