Home » जम्मू में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी 22 की मौत

जम्मू में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी 22 की मौत

by Rakesh Pandey
Bus Accident in Jammu
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Bus Accident in Jammu: जम्मू के अखनूर में गुरुवार का बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस दाैरान तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 69 लोग घायल हाे गए। प्रशासन की मानें ताे मृतकाें की संख्या में बढ़ाेत्तरी हाे सकती है क्याेंकि घायलाें में कई की स्थिति गंभीर है।

सभी घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे। ये लाेग शिव खोड़ी जा रहे थे। हालांकि अभी हादसे का सही कारण सामने नहीं आया है।

Bus Accident in Jammu: मृतकाें के लिए सहायता राशि की हुई घाेषणा

इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने X पर लिखा, “जम्मू के पास अखनूर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

Bus Accident in Jammu: पहले भी हुआ है बड़ा हादसा

इस घटना से पहले भी बड़ा हादसा हाे चुका है। 15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इस पूरे इलाकें के रास्ताें की बात करें ताे वह खतरनाक हैं। एक तरफ ऊंचे पहाड़ ताे दूसरी तरफ गहरी खायी है।

 

Read also:- हरियाणा की आर्गेनिक फूड कंपनी ग्रीन वैली के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस

Related Articles