Home » Jharkhand NH : सफर होगा आसान, बरसात से पहले एनएच-23 और 75 की गुणवत्ता में सुधर की तैयारी

Jharkhand NH : सफर होगा आसान, बरसात से पहले एनएच-23 और 75 की गुणवत्ता में सुधर की तैयारी

by Nikhil Kumar
Jharkhand NH
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेशनल हाईवे 23 के पिस्का मोड़ से पलमा तक तथा नेशनल हाईवे 75 पर पिस्का मोड़ के आगे से कुडू तक सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। दोनों प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब हो चुकी सतह को दुरुस्त करने के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा, ताकि बरसात शुरू होने से पहले सड़क को बनाया जा सके।

इंजीनियरों के अनुसार बारिश शुरू होने के बाद अलकतरा बिछाने का काम संभव नहीं होगा, इसलिए जून तक हर हाल में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल दोनों सड़कों की स्थिति संतोषजनक नहीं है और कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई है। एनएच-23 पर कुछ हिस्सों में वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं। वहीं रांची से रातू, मांडर और बीजूपाड़ा तक कई जगह सड़क खराब हो चुकी है।

हेमंत सोरेन ने भी गुणवत्ता पर उठाए थे सवाल

बताया जाता है कि इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण वर्ष 2019 में फोरलेन परियोजना के तहत हुआ था। निर्माण के बाद से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। सड़क बनने के तुरंत बाद हेमंत सोरेन ने भी इस मार्ग से गुजरते समय राइडिंग क्वालिटी पर सवाल उठाया था और इंजीनियरों को जांच कर गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया था।

शुरुआत से ही इस सड़क पर वाहन चलते समय ऊपर-नीचे उछलने की शिकायत मिलती रही है। सड़क की सतह समतल नहीं होने के कारण लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को थकान महसूस होती है। अब विभाग ने सड़क की सतह सुधारकर आवागमन को सुगम बनाने की तैयारी तेज कर दी है।

Read Also- Elephant Attack : महुआ चुनने निकले थे, सामने आ गई मौत, रामगढ़ में हाथियों ने ले ली तीन की जान

Related Articles