
Jamshedpur : विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा केजी से लेकर कक्षा चतुर्थ तक के कुल 54 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर किया प्रदर्शन
आयोजन के बाद प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम घोषित किए गए।
केजी वर्ग में प्रथम स्थान सुशांत, द्वितीय देवांशी और तृतीय वरुण ने प्राप्त किया। यूकेजी में आयुष प्रथम, माही द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे।
कक्षा प्रथम में अवंतिका ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय तथा अलीशा सामंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा द्वितीय में समायरा प्रथम, अनु कुमारी द्वितीय और मिठी तृतीय रहीं।
कक्षा तृतीय में स्मिता ने प्रथम, रीता ने द्वितीय तथा दीनदयाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा चतुर्थ में चम्पू प्रथम, सुमित्रा मुंडा द्वितीय और दिव्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पर जोर
विद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी एके. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन को सफल बनाने में यह रहे सक्रिय
सीमा कुमारी, श्वेता कुमारी, अंजू कुमारी, रेणु कुमारी, स्नेहा कुमारी व वर्षा कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।

