स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 20 टीमों से शुरू हुआ ये सफर अब आठ टीमों पर ही सिमट कर रह गया है। अब से कुछ ही दिन बाद चार और टीमें बाहर हो जाएंगी। इस बीच सुपर 8 की प्वाइंट्स टेबल काफी दिलचस्प हो रही है। टीमें एक दूसरे को पीछे कर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। भारतीय टीम ने भले ही अफगानिस्तान को हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा हो, लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हरा दिया है और इससे उसका नेट रन रेट बेहतर हो गया है।
T20 World Cup 2024- टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया
टीम इंडिया ने अपने पहले सुपर 8 के मैच में अफगानिस्तान को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। टीम ने पहला मैच जीतकर दो अंक हासिल किए और उसका नेट रन रेट 2.350 का है। यानी टीम दूसरे नंबर पर तो है, लेकिन उसका एनआरआर थोड़ा सा कम है। वही ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि इस ग्रुप से कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है।
T20 World Cup 2024- ग्रुप बी से इंग्लैंड ने जीता मैच
इसके बाद अगर बात दूसरे ग्रुप यानी ग्रुप बी की करें तो यहां पर इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच जीतकर और 1.343 के नेट रन रेट के साथ नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है। वही साउथ अफ्रीका ने भी अपना पहला मैच जीतकर दो अंक लिए और दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट 0.900 का है। यूएसए और वेस्टइंडीज की टीमें अपना पहला मैच हार चुकी है, इसलिए वे तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।
T20 World Cup 2024- अंक बराबर होने पर नेट रन रेट से होगा फैसला
भारतीय टीम अपना पहला मैच जीत चुकी है और अब उसे 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। वही अगर भारत ये भी मैच जीत जाता है तो फिर उसके लिए सेमीफाइनल की राह करीब करीब पक्की हो जाएगी। लेकिन कोशिश यही होगी कि अपने सभी सुपर 8 के तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की जाए। हालांकि अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अंकों के मामले में बराबरी पर आ जाती हैं तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला किया जाएगा। जहां मामला फंसा सकता है। यानी अभी जो टीमें जीती हैं, उनके लिए आखिरी 4 में जाने की संभावना केवल प्रबल हुई है, बाकी के मैचों से ही फैसला होगा।

