Home » Ranchi News : खलारी में गैस संकट गहराया, ठंडे पड़ रहे होटल-रेस्टोरेंट के चूल्हे; अधिक वसूली से पनप रहा जनाक्रोश

Ranchi News : खलारी में गैस संकट गहराया, ठंडे पड़ रहे होटल-रेस्टोरेंट के चूल्हे; अधिक वसूली से पनप रहा जनाक्रोश

Ranchi News : अधिक वसूली को ले उपभोक्ता एवं डिलीवरी कर्मियों के बीच अक्सर हो रही तीखी बहस

by Mujtaba Haider Rizvi
LPG gas shortage affecting hotels and restaurants in Khalari Ranchi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : खलारी क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत गंभीर रूप लेती जा रही है। आम रसोई घरों से लेकर होटल-रेस्टोरेंट तक गैस संकट झेल रहे हैं। कई छोटे होटल और ढाबे बंद होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। जबकि कुछ संचालक महंगे विकल्प अपनाने को मजबूर हैंं

गैस वितरण में अनियमितता और अधिक वसूली के आरोप भी सामने आ रहे हैं। जहां एक ओर भारत गैस की गाड़ियां क्षेत्र में घूम-घूमकर आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर ठाकुरगांव स्थित एचपी गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

निर्धारित रकम से अधिक वसूले जा रहे रुपए

स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान खुलेआम निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। अवैध वसूली से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं और डिलीवरी कर्मियों के बीच अधिक वसूली को लेकर तीखी बहस और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। लोगों का कहना है कि एक तरफ उन्हें समय पर गैस नहीं मिल रही, दूसरी तरफ मजबूरी का फायदा उठाकर जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

ठप होने की कगार में है रेस्टोरेंट व्यवसाय

सबसे अधिक असर छोटे व्यवसायियों पर पड़ा है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती लागत के कारण उनका व्यवसाय ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। कई लोगों ने बताया कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो उन्हें दुकान बंद करनी पड़ेगी। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए गैस आपूर्ति को नियमित करने, निर्धारित दर पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराने और अधिक वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: Jharkhand Congress: मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के विरुद्ध टिप्पणी महंगी पड़ी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कांग्रेस से निष्कासित

Related Articles