रांची: झारखंड और महाराष्ट्र में आगामी चुनाव के मद्देनजर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑर्गनाइज की गई। यह ट्रेनिंग मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इस प्रशिक्षण शिविर में महाराष्ट्र व झारखंड दोनों ही राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे।
इस 2 दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन निर्वाचन सदन में किया गया। चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आयोग के प्रशिक्षकों ने चुनाव कराने से संबंधित सभी विषयों की ट्रेनिंग दी। इस प्रोग्राम में उन पदाधियाकरियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने विगत माह में ही प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया था परंतु, प्रशिक्षण के क्रम में आयोजित परीक्षा में कम अंक प्राप्त हुए थे।
इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से ट्रेनिंग दी। निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के विषय में बताया गया। साथ ही शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित चुनाव कराने में आयोग के दिशा निर्देशों के पालन संबंधित जानकारियां भी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन कार्यालय से पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में सहायता हेतु सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार, सिस्टम एनालिस्ट एस. एन. जमील सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इस साल के आखिर तक झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। इस क्रम में पिछले दिनों भारत निर्वाचन आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में दो दिवसीय दौरे पर रांची आई थी। झारखंड के मुख्य सचिव, DGP और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिलों के DC (District Collector) संग मीटिंग की थी। संबंधित पदाधिकारियों और अन्य लोगों को जरूरी निर्देश भी दिए गए। इसके बाद से राज्य में निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

