Home » Palamu News: बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, ग्रामीण नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर ले भागे

Palamu News: बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, ग्रामीण नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर ले भागे

चैनपुर थाना क्षेत्र के तलेया बभंडी के राधा कृष्ण मंदिर की घटना

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तलेया बभंडी के राधा कृष्ण मंदिर में बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान टीम के साथ हाथापाई की गई और सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हंगामे के बीच ग्रामीण व परिजन दोनों नाबालिग लड़कियों को प्रशासनिक टीम से छुड़ाकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि तलेया बभंडी में दो नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जा रही है। इनमें एक लड़की लोहरदगा जिले की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि दूसरी चैनपुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रदीप दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अचानक उग्र भीड़ ने शुरू कर दी हाथापाईबताया जाता है कि जैसे ही प्रशासनिक टीम दोनों लड़कियों को लेकर वहां से निकलने लगी, ग्रामीण और स्वजन उग्र हो गए। भीड़ ने टीम की गाड़ी को घेर लिया और कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी अफरातफरी के बीच ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों नाबालिग लड़कियों को छुड़ा लिया और उन्हें लेकर फरार हो गए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप दास ने बताया कि डीसीपी से मिली सूचना के आधार पर बाल विवाह रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक टीम को कार्रवाई से रोकने की कोशिश की गई, हाथापाई हुई और सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इलाके में पुलिस कैंप कर रही है और पूरे मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also – Jamshedpur News: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 1525 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles