Home » Chaibasa news: चक्रधरपुर में चमकेगी शहर की सड़कें : 62 लाख रुपये की लागत से पवन चौक से थाना मोड़ तक बनेगी सड़क

Chaibasa news: चक्रधरपुर में चमकेगी शहर की सड़कें : 62 लाख रुपये की लागत से पवन चौक से थाना मोड़ तक बनेगी सड़क

चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का आधिकारिक रूप से शिलान्यास किया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से बदहाल और जर्जर पड़ी प्रमुख सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। मंगलवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का आधिकारिक रूप से शिलान्यास किया। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय साव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा सहित विभिन्न क्षेत्रों के वार्ड परिषद उपस्थित थे।

तीन चरणों में पूरी होगी 1.1 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना

नगर परिषद के माध्यम से बनने वाली यह सड़क करीब 1.1 किलोमीटर लंबी होगी, जिसे कुल तीन चरणों में तैयार किया जाएगा। इस पूरी विकास परियोजना पर लगभग 62 लाख रुपये की लागत आएगी। इस सड़क के निर्माण के दायरे में निम्नलिखित प्रमुख मार्ग शामिल हैं। इसमें पवन चौक से ओड़िया स्कूल फिर ओड़िया स्कूल से गणेश मंदिर और गणेश मंदिर से थाना मोड़ बनेगा।

इस मार्ग के पूरी तरह बन जाने से शहर के मुख्य हिस्से में ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी और आवागमन करने वाले आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण : अध्यक्ष

सड़क की खराब और जर्जर स्थिति के कारण दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और विभिन्न पूजा समितियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शहर के प्रमुख मार्गों को दुरुस्त करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए आम जनता और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हमने हर हाल में दुर्गा पूजा से पहले इस सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने का संकल्प लिया है। शिलान्यास के साथ ही कार्य शुरू हो गया है और अब इस वर्ष विसर्जन जुलूस बेहद सुचारू और सुरक्षित तरीके से निकल सकेगा।

शिलान्यास समारोह में गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शहर के कई प्रमुख प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा, सपन मिस्त्री, शाहिन तबस्सुम, संजय पासवान, और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा उपस्थित थे।

इसके अलावा अशोक सारंगी, शेषनारायण लाल, कुमार विवेक, बप्पी दत्ता, राहुल साव और राकेश रंजन समेत क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर विशेष रूप से शामिल हुए और सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Read Also Chaibasa News : नोवामुंडी के जंगलों में अवैध लौह खनन का पर्दाफाश: संयुक्त टीम की छापेमारी में ट्रैक्टर जब्त, माफिया व चालक फरार

Related Articles

Leave a Comment