Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 1525 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Jamshedpur News: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 1525 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह चुनाव पूरे राज्य के 28 जिलों, आठ तालुका बार संघों और एक उच्च न्यायालय बार संघ सहित कुल 37 बार संघों में एक साथ आयोजित किया गया।

इस चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 18 पुरुष और पांच महिला उम्मीदवार शामिल थीं। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। जमशेदपुर जिला बार संघ में कुल 2112 मतदाताओं में से 1525 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शाम लगभग 6:30 बजे तक पूरी हुई।

जमशेदपुर से 12 प्रत्याशी हैं मैदान में

जमशेदपुर में कुल 12 प्रत्याशी थे, जिनमें नौ पुरुष और तीन महिला उम्मीदवार शामिल थीं। पुरुष प्रत्याशियों में राजेश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार तिवारी, प्रकाश कुमार झा, कुमार राजेश रंजन, राजेश कुमार जायसवाल, राजेश दास, आफताब आलम खान, हामिद राजा और जितेंद्र सिंह शामिल थे। वहीं महिला प्रत्याशियों में विनीता सिंह, रंजना कुमारी और शिल्पी प्रसाद का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।

मतदान के लिए लगाए गए थे 30 काउंटर

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पांच बूथ बनाए गए थे और नौ मतपेटियों का उपयोग किया गया। मतदान के लिए 30 काउंटर बनाए गए थे, जहां अधिवक्ताओं ने कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग, महिला और पुरुष अधिवक्ताओं के साथ-साथ मध्य आयु और युवा अधिवक्ताओं ने भी उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया।

सभी उम्मीदवारों ने किया मतपेटिका का अवलोकन

मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों ने मतपेटियों का अवलोकन किया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए बाहर से तीन ऑब्जर्वर भी मौजूद थे। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, जय प्रकाश भक्त, पुष्पा कुमारी, रंजना मिश्रा, अभय कुमार सिंह, गौरव पाठक, अनंत गोप, लूसी कश्यप और आलोक कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अलावा अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, संजीव सिंह, महेश कुमार, पवन कुमार, राजीव रंजन, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा समेत करीब 100 से अधिक अधिवक्ताओं ने मिलकर मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कराने में सहयोग दिया। पूरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ।

Related Articles