Home » बिहार से झारखंड के घोर नक्सल क्षेत्र में लगाते थे फेरी, ऐसा क्या हुआ कि ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

बिहार से झारखंड के घोर नक्सल क्षेत्र में लगाते थे फेरी, ऐसा क्या हुआ कि ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी और बंदगांव में बिहार के तीन कारोबारी फेरी लगाकर कपड़े और अन्य घरेलू उपयोग के सामने बेचते थे। रविवार को उनसे ग्रामीणों की ऐसी बहस हो गई कि ग्रामीणों ने उन्हें पीट-पीट कर मार डाला। जानिए, क्या है पूरा मामला…

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बिहार के कारोबारी काफी दिनों से कारोबार करते थे। उनके व्यापार का तरीका कुछ अलग था, जिससे ग्रामीण नाराज थे। उनकी नाराजगी रविवार 6 अक्टूबर को इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने दो मोटरसाइकिल पर गए चार कारोबारियों को पीटने लगे। इनमें 3 को कारोबारियों ने पीट-पीट कर मार डाला, जबकि चौथा किसी तरह से जान बचाकर भाग गया।

तीन लोगों की हत्या की खबर से सनसनी फ़ैल गई है। चक्रधरपुर व चाईबासा सहित पूरे राज्य में यह खबर फैल गई है कि चक्रधरपुर अनुमंडल के गुदड़ी थाना क्षेत्र में तीन फेरीवालों की हत्या कर दी गई है। यह घटना गुदड़ी और बंदगांव थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस को इस घटना की जानकारी सोमवार शाम को मिली। जब तीनों कारोबारी शाम तक नहीं लौटे तो उनके साथियों ने खोजबीन शुरू की, सोमवार शाम को उन्हें इसकी सूचना मिली तो पुलिस को जानकारी दी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस मंगलवार की सुबह क्षेत्र में गई और ग्रामीणों की मदद से तीनों शव को लाकर चक्रधरपुर के ही टेबो थाना में रख दिया।

बताया जाता है की जिस जगह इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है, वह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। गुदड़ी थाना क्षेत्र का यह काफी घना जंगली इलाका है। हालांकि इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बताया है कि मामले की उन्हें सूचना मिली है, जिसके बाद घटना की पुष्टि के लिए इलाके में सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मिली है कि फेरीवाले तीनों युवक पिछले दो दिनों से जंगल अंदर फेरी करने के लिए गए थे, जहां से बाद से लापता हो गए थे। इसके बाद उनकी खोज खबर ली गयी तो तीनों के हत्या की खबर सामने आई है।

तीनों की हत्या किसने, कैसे और कब की और इस हत्या के पीछे हत्यारों का क्या मकसद था, यह भी पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस तीनो का शव ढूंढ रही है. लेकिन अब तक शव पुलिस के हाथ नहीं लगने की सुचना है। लेकिन जिस जगह यह घटना हुई है वह घोर नक्सल प्रभावित है इसलिए घटना के पीछे नक्सलियों के हाथ होने का भी संदेह जताया जा रहा है। वहीं पुलिस भी मामले में सतर्कता बरतते हुए मामले के सत्यापन में लगी हुई है।

बंदगांव में रहते थे बिहार निवासी मृतक

बताया जाता है कि मृतक बिहार के मोतिहारी, पूर्वी चंपारण व शिवहर के रहने वाले हैं। सभी बंदगांव में किराये के मकान में रहते थे। वे शनिवार को दो मोटरसाइकिल से फेरी करने गए थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और ग्रामीणों ने चारों युवकों को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी तरह एक युवक बचकर बंदगांव पहुंचा था। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। मंगलवार को बंदगांव, गुदड़ी और चक्रधरपुर डीएसपी सीआरपीएफ के नेतृत्व में घटनास्थल रवाना हुआ था। इसके बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया।

लॉटरी कर सामान बेचते थे, इसी कारण खफा हुए ग्रामीण

फेरी वाले ग्रामीण क्षेत्र में जनता को लॉटरी निकाल कर सामान बेचते थे। इसी बात को लेकर ग्रामीण काफी नाराज हुए और उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर तीनों की मौत हो गई। घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और गुदड़ी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र कमरोड़ा पंचायत के जतरमा गांव का है।

Read Also – Reel बना रहे ड्राइवर ने ठोंकी बस, तीन तीर्थयात्रियों की मौत

Related Articles