Home » अयोध्या में बंदरों को खाना खिलाएंगे अक्षय कुमार, दान किए 1 करोड़ रुपए

अयोध्या में बंदरों को खाना खिलाएंगे अक्षय कुमार, दान किए 1 करोड़ रुपए

जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में आंजनेय सेवा ट्रस्ट ने प्रतिदिन अयोध्या में अधिक से अधिक बंदरों को भोजन कराने का नेक मिशन उठाया है। अपनी दया और उदारता के लिए जाने जाने वाले इस ट्रस्ट ने अक्षय कुमार से संपर्क किया था।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी दरियादिली की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ महीनों पहले मुंबई के हाजी अली दरगाह के रेनोवेशन के लिए 1.21 करोड़ रुपये दान देने के बाद, अब वे अयोध्या में बंदरों को खाना खिलने के कार्य में जुड़ गए हैं। अक्षय ने हर दिन अयोध्या में जितना संभव हो उतने बंदरों को खाना खिलाने वाले एक ट्रस्ट में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने इस नेक पहल करने वाले ट्रस्ट के लिए 1 करोड़ रुपये दान देने का वादा किया है।

इस ट्रस्ट ने उठाया परोपकार का बीड़ा

जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में आंजनेय सेवा ट्रस्ट ने प्रतिदिन अयोध्या में अधिक से अधिक बंदरों को भोजन कराने का नेक मिशन उठाया है। अपनी दया और उदारता के लिए जाने जाने वाले इस ट्रस्ट ने अक्षय कुमार से संपर्क किया था। ट्रस्ट के उद्देश्य को जान्ने के बाद, अक्षय कुमार ने बिना देर किए इस परोपकारी कार्य के लिए हामी भर दी, साथ ही 1 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण दान भी दिया।

इसपर बात करते हुए आंजनेय सेवा ट्रस्ट की संस्थापक ट्रस्टी प्रिया गुप्ता कहती हैं, “मैं अक्षय कुमार को हमेशा से एक बेहद दयालु और उदार व्यक्ति के रूप में जानती हूं, चाहे वह उनका स्टाफ हो, क्रू हो या उनके साथ काम करने वाले सह-कलाकार या उनके परिवार का सदस्य। उन्होंने न केवल तुरंत और उदारतापूर्वक दान दिया, बल्कि उन्होंने इस महान सेवा को अपने माता-पिता हरिओम और अरुणा भाटिया और अपने ससुर राजेश खन्ना दोनों के नाम पर समर्पित किया। अक्षय ना केवल एक उदार दानकर्ता हैं बल्कि सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक भी हैं। वे अयोध्या और यहां के नागरिकों के बारे में भी चिंतित थे। इसलिए हम ये सुनिश्चित करेंगे कि बंदरों को खाना खिलाने पर किसी नागरिक को कोई परेशानी ना हो और ना ही इस कारण से अयोध्या की गलियों-सड़कों पर कोई गंदगी फैले।”

ट्रस्ट का कहना है कि इस पवित्र कार्य में अक्षय कुमार का निवेश केवल वित्तीय नहीं है, लेकिन वे इस कार्य से भगवान् श्री राम का आशीर्वाद अर्जित करेंगे।

दिवाली पर अक्षय कुमार का फैंस को तोहफा

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन, करीना कपूर, स्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर भी अहम भूमिका में दिखेंगे। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस कॉप-यूनिवर्स दिवाली पर भूल भुलैया 3 के साथ क्लैश करेगी। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। देखना दिलचस्प होगा की आखिर कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है। और अक्षय कुमार इस फिल्म में क्या धमाल मचाएंगे।

Related Articles