Home » झारखंड एजुकेशन डिपार्टमेंट की खुली पोल, सरकार से पैसे मिलने के बावजूद नहीं लिया कोई एक्शन, फटे ड्रेस पहन कर स्कूल जाने पर मजबूर स्टूडेंट्स..

झारखंड एजुकेशन डिपार्टमेंट की खुली पोल, सरकार से पैसे मिलने के बावजूद नहीं लिया कोई एक्शन, फटे ड्रेस पहन कर स्कूल जाने पर मजबूर स्टूडेंट्स..

Jharkhand गवर्नमेंट स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस के पैसे बंटने के बावजूद अभी तक उन्हें मुहैया नहीं कराया गया है।

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सरकारी स्कूलों में सत्र शुरू हुए 6 महीने से अधिक गुजर चुके हैं, लेकिन बच्चों को अभी तक न यूनिफॉर्म मिली है न ही उसकी राशि। बच्चे पिछले वर्ष के यूनिफॉर्म में ही स्कूल आ रहे हैं। ये यूनिफॉर्म अब छोटी हो चुकी है। कुछ के फट भी चुकी हैं। अब जबकि ठंड की शुरुआत हो चुकी है।

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लुढ़का गया है। ऐसे में सिहरन से बचने को सरकारी स्कूलों के बच्चों को यूनिफॉर्म के अंदर घर के पुराने कपड़े पहने देखा जा सकता है। ऐसा तब है जबकि विभाग ने सभी जिलों में यूनिफॉर्म के लिए राशि का आवंटन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही कर दिया है। लेकिन जिले में राशि बच्चाें के खाते में नहीं भेजी गयी है।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी राशि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय के खाते में भेजी गयी है ऐसे में अब यहां से राशि बैंक काे भेजी जाएगी और फिर बैंक बच्चाें के खाताें राशि भेजेंगे। इसके बाद इस राशि से पाेशाक की खरीद की जाएगी। ऐसे में अभी बच्चाें काे पाेशाक का इंतजार करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले काे करीब 8 कराेड़ का आवंटन इस मद में मिला है।

6 महीने की देरी से जारी हुई राशि

अगर स्कूली बच्चाें के पाेशाक की राशि जारी करने की बात करें ताे यह सत्र शुरू हाेने के 6 माह से अधिक का समय गुजर जाने के बाद जारी हुआ है। पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलाें में डेढ़ लाख बच्चे नामांकित हैं जाे छह महीनाें से पिछले वर्ष के यूनिफॉर्म में स्कूल आ रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जाे बिना यूनिफॉर्म के ही स्कूल आते हैं। स्थिति यह है कि कुछ छात्र के पुराने यूनिफॉर्म फट चुके हैं लेकिन उसे ही बच्चे पहन कर स्कूल आने काे मजबूर हैं।

1-2 को ड्रेस व आठवीं तक के बच्चों को राशि देनी है

कक्षा 1-2 बच्चाें के लिए स्कूल और कक्षा 3 से 8 के बच्चाें के खाते में राशि दी जाती है। कक्षा 1-5 काे 600 रुपए में 350 रुपए की दाे सेट पाेशाक, फुल स्वेटर के 150 रुपए, एक सेट जूता-माेजा के 100 रुपए मिलते हैं। कक्षा 6-8 काे कुल 760 रुपए में दाे सेट पाेशाक के 400 रुपए, फुल स्वेटर के 200 व जूता-माेजा के 160 रुपए मिलते हैं।

कोट

जिले में पाेशाक की राशि बच्चाें के खाते में भेजी जा रही है। 1 व 2 कक्षा के बच्चाें के पाेशाक खरीद की राशि पहले ही स्कूलाें काे जा चुकी है। जिससे पाेशाक की खरीद शुरू हाे गयी है। वहीं 3 से 8वीं कक्षा तक के बच्चाें के लिए पाेशाक की राशि काे भी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिला कार्यालय की ओर से प्रखंड कार्यालय काे राशि जारी कर दी गयी है। उम्मीद है एक से दाे दिनाें में राशि बच्चाें के खाते में पहुंच जाएगी। आशीष पांडेय, डीएसई पूर्वी सिंहभूम

Related Articles